वनाग्नि को लेकर वन प्रभाग हुआ अलर्ट, असामाजिक तत्वो पर होगी पैनी नजर

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षैत्रो में गर्मी के मौसम के दस्तक देते ही वनाग्नि की घटना देखने को मिलती है। आग से बेजुबान पशु पक्षियों से लेकर वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचता है। जिस कारण वन विभाग को इस विनाशकारी ज्वाला को काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पडती है।

विगत वर्षो की भाँति वानाग्नि काल की आहट से भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन अलर्ट हो गया है वन प्रभाग के जयहरीखाल रेंज और मटियाली रेंज के अन्तर्गत व्यापक जन जागरुकता अभियान प्रभागीय वना अधिकारी स्पर्श काला के निर्देशन और वनक्षेत्र अथिकारी विशन दत्त जोशी के कुशल नेतृत्व में गाँव गाँव जाकर जागरुक रैली, गोष्ठियाँ, कार्यशाला, के माध्यम से वनाग्नी से होने वाले दुष्परिणामो के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।

वनक्षेत्र अधिकारी विशन दत्त जोशी ने बताया कि जयहरीखाल रेंज के अन्तर्गत कफल्डी, सतपुली, सीला मल्ला, सीला तल्ला तथा मटियाली रेंज के अन्तर्गत केलाघर, मदनपुर, मटियाली के आस पास के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फायर कंटोर्ल लाइन, मुख्य मार्गो तथा के संवेदनशील क्षेत्रो में झाडी कटान, चीड की सूखी पत्तियाँ पिरुल को इकठ्ठा करके उसका निष्पादन किया जा रहा है। क्रू स्टेशनो पर प्रशिक्षित वनकर्मी आधुनिक अग्निशमन उपकरणो के साथ पैनी नजर रख रहे हैं। मुखबिर तंत्र को अलर्ट कर दिया है आग लगाने वालों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जायेगा।

वनाग्नी की सूचना के लिए विषेश टीम गठित की गयी है जनप्रतिनिधियो, सामाजिक संगठन, वनप्रेमियो, महिला मंगलदल, युवक मंगल दल का भी सहयोग लिया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन स्पर्श काला ने वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभागो, सामाजिक संगठनो से सहयोग की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...