@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आज राजीव गाँधी अभिनव आवासीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एस.पी. मधवाल, मुख्य अतिथि के रूप में जीआईसी लैंसडाउन जयहरीखाल की प्रधानाचार्य राजेश्वरी धस्माना, विशिष्ट अतिथि अभिनव आवासीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विकास चन्द्र सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन और एन. एस. एस. के संकल्प गीत के साथ किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय रावत ने किया। उन्होंने शिविर के उद्देश्यों और उनकी प्राप्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना नौटियाल ने सात दिनों के दौरान आयोजित गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की |
इस अवसर पर स्वयंसेवक कु. दिया एवं नवनीत रावत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह शिविर हमारे लिए सीखने और समाज को समझने का एक अनमोल अवसर रहा, जिसने हमें सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।
वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवी छात्र आलोक बड़थ्वाल ने कहा एनएसएस शिविर ने हमें नेतृत्व, अनुशासन और टीमवर्क का महत्व सिखाया। सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्रा कुमकुम रौतेला ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस शिविर ने हमें समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास कराया।
मुख्य अतिथि मति राजेश्वरी धस्माना अपने संबोधन में कहा, एनएसएस जैसे कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी का विकास करते हैं। विशिष्ट अतिथि विकास चन्द्र ने स्वयंसेवकों को बताया आज के युवा यदि समाज सेवा के प्रति समर्पित हों, तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।

डॉ. आर. के. द्विवेदी ने एन. एस. एस. के उद्देश्यों को आत्मसात करने के लिए स्वयं सेवियों को प्रेरित किया।
प्रो. एस.पी. मधवाल ने सभी स्वयंसेवियों की सराहना करते हुए कहा राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास भी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को आत्मसात करने और उन्होंने सात दिवसीय शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए कार्यक्रम अधिकारियों और छात्रों की सराहना की। समापन समारोह में विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी तथा शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया |
कार्यक्रम में डॉ. चौहान, डॉ. मानसी वत्स, डॉ. अभिषेक कुकरेती, डॉ. शिप्रा शर्मा, डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. सुमन कुकरेती, डॉ. दुर्गा रजक, डॉ. वन्दना ध्यानी बहुगुणा,डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. पवनिका चन्दोला, डॉ. मोहन कुकरेती आदि उपस्थित रहे ।

