@ देहरादून उत्तराखंड :-
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पर गठित टीम द्वारा 25 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खुशहालपुर से एक अभियुक्ता को 7.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर मु.अ.सं.- 62/2026 धारा 8/21/29 NDPS ACT अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया की उसका पति मुन्तजिर भी पूर्व में कई बार थाना सहसपुर से गोकशी /चोरी /अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिस कारण वकील की फीस भरने के लिए वह आसपास के तस्करो से सस्ते दामो में उक्त स्मैक खरीदकर उसे मंहगे दामो में लोगो को बेचने की फ़िराक में थी पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :-
शबनम पत्नी मुंतजिर निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष
बरामदगी :-
7.53 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य 2 लाख 10 हज़ार रुपये)
पुलिस टीम :-
01- व.उ.नि. विकास रावत, कोतवाली सहसपुर
02- अ.उ.नि. अरविन्द कुमार
03- कानि. विकास कुमार
04- म.का. रूचि
