@ इंफाल मणिपुर :-
मणिपुर की उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने पीएमजीएसवाई-1 योजना की अवधि बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया और राज्य में कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में जारी कार्यों की जानकारी भी दी।

शिवराज सिंह चौहान ने उनके आग्रह पर कार्रवाई करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) को राज्य में छह नए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) खोलने का निर्देश दिया। चौहान ने उपमुख्यमंत्री से राज्य में एक टिशू कल्चर प्रयोगशाला स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव भेजने का भी आग्रह किया है।
