@ पटना बिहार
भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार द्वारा निर्मित बापू-टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली को प्रतिष्ठित 17वें CIDC विश्वकर्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह गौरवपूर्ण उपलब्धि विभाग की उत्कृष्ट निर्माण गुणवत्ता, अत्याधुनिक तकनीक के समावेश और टीम की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विभागीय सचिव कुमार रवि को प्रमाण पत्र और पुरस्कार से समानित किया।

