@ देहरादून उत्तराखंड :-
12 अप्रैल 2026 को वादी मोहम्मद साकिब पुत्र मोहम्मद मेहफूज अली निवासी पीठवाली गली जमनपुर सेलाकुई सेन्ट्रल होप टाउन देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर आकर तहरीर दी गयी कि – 08 अप्रैल 2026 की रात्री को अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर के बाहर खडी उनकी मोटरसाइकिल संख्या- UK.7AA7390 चोरी कर ले गया है, तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु.अ.स.- 39/2026 धारा- 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये अभियुक्त की वर्तमान स्थिति की जानकारी करते हुए भौतिक सत्यापन किया ।
पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से 12 अप्रैल 2026 को चैकिंग के दौरान धूलकोट तिराहे के पास से 01 अभियुक्त सलमान पुत्र राशिद निवासी निकट केले का गोदाम शंकरपुर सहसपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष को उक्त घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ अन्तर्गत धारा- 303(2)/317(2) बीएनएस गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह आस-पास के क्षेत्र में ड्राइवरी तथा मजदूरी का कार्य करते हैं। अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की गई मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट हटाकर उसे बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
सलमान पुत्र राशिद निवासी निकट केले का गोदाम शंकरपुर थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष
अपराधिक इतिहास :-
1-मु.अ.सं.-62/2021 धारा 379/411 भादवि. थाना सेलाकुई
2-मु.अ.सं.-धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना क्लेमनटाउन
3-मु.अ.सं.-39/2026 धारा- 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सेलाकुई
बरामदगी:
मोटर साइकिल संख्या- UK.7AA7390 स्पलेण्डर
पुलिस टीम :-
1- उ.नि. प्रवेश रावत
2- हे.का. नीरज शुक्ला
3- का. बृजेश रावत
