@ तिरूवनंतपुरम केरल :-
विधानसभा चुनावों के तहत जिले में आयोजित मतदान अभियान का नेतृत्व करने वाले सदस्यों को 17 अप्रैल को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कलेक्ट्रेट मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कलेक्टर डी.आर. मेघाश्री ने किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को सफलतापूर्वक लागू किया गया है।

उप-कलेक्टर अतुल सागर, सहायक कलेक्टर पी.पी. अर्चना, डिप्टी कलेक्टर निजू कुरियन, एम.के. इंदु, के.के. बिनी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और एसडब्ल्यूईईपी के सदस्य उपस्थित थे।
