महाविद्यालय मे वार्षिकोत्सव पूर्व विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के अवसर पर पूर्व दिवस पर विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक डॉ शिप्रा (संस्कृत विभाग) द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में रंगोली, ऐपण, वेस्ट मटेरियल का उपयोग, मेहंदी तथा स्टोन पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो एल.आर.राजवंशी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताएं क्रमवार आयोजित की गईं।

रंगोली एवं ऐपण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइनों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया।

रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक रहे डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी (वनस्पति विज्ञान)द्वारा प्रथम स्थान अमीषा रावत (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर), तान्या एवं प्रीति (बी.एड. प्रथम सेम) द्वितीय स्थान अर्चना, आरती मनी (बी.एड प्रथम सेम), एवं यशोदा सलोनी मालती (बी. ए चतुर्थ सेम) ने सामूहिक रूप से दिया गया। इसके साथ ही ऐपण प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ अजय रावत (राजनीति विज्ञान) द्वारा प्रथम स्थान कुमकुम रावत ( बी. एस.सी. षष्ठम सेम), द्वितीय स्थान स्मृति रावत(बी.कॉम.द्वितीय सेम), तृतीय स्थान दिया नेगी (बी.ए. द्वितीय सेम) को दिया गया।

वेस्ट मटेरियल का प्रयोग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं को पुनः उपयोगी और आकर्षक रूप देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में पुराने अखबार, प्लास्टिक, बोतलें एवं अन्य सामग्री का अभिनव उपयोग देखने को मिला। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बारीक और आकर्षक डिजाइनों से अपनी कला का परिचय दिया, जिसे निर्णायकों द्वारा काफी सराहा गया।

वेस्ट मैटेरियल के उपयोग प्रतियोगिता के निर्णायक रहे डॉ मोहन कुकरेती (जंतु विज्ञान) द्वारा प्रथम स्थान कुमकुम रावत(बी. एस सी. षष्ठम सेम), द्वितीय स्थान दिया (बी.ए. द्वितीय सेम) एवं तृतीय स्थान कनिका कुकरेती(एम.एस.सी द्वितीय सेम)एवं खुशबू(बी. एस.सी. षष्ठम सेम) को दिया गया।

स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता भी विद्यार्थियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें प्रतिभागियों ने साधारण पत्थरों पर सुंदर चित्र उकेरकर उन्हें कलात्मक रूप प्रदान किया। उनकी कल्पनाशीलता और रंगों के प्रयोग ने सभी को प्रभावित किया। स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक रहे डॉ. कमल कुमार( भौतिक विज्ञान) द्वारा प्रथम स्थान कनिका कुकरेती(एम. एस.सी. द्वितीय सेम),खुशबू (बी. एस सी द्वितीय सेम),द्वितीय स्थान अमीषा रावत( बी.ए. द्वितीय सेम),एवं तृतीय स्थान दिया एवं संजना को दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता की निर्णायक रहीं डॉ विनीता देवी (गणित विभाग) द्वारा प्रथम स्थान मिनाज़ खातून(बी.ए. द्वितीय सेम) ,द्वितीय स्थान कुमकुम(बी. एस सी. षष्ठम सेम)एवं तृतीय स्थान मेघा (बी. ए.चतुर्थ सेम) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...