राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ पर संगोष्ठी

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

08 मई, 2026 को भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल की रेडक्रॉस इकाई के तत्वावधान में ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

“मानवता में एकजुट” विषय पर आधारित इस संगोष्ठी का आगाज़ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एल.आर. राजवंशी के संबोधन और मानवता की सेवा के संकल्प के साथ हुआ। संबोधन में प्राचार्य डॉ. एल.आर. राजवंशी ने छात्र-छात्राओं को रेडक्रॉस के सिद्धांतों और उसके संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

रेड क्रॉस इकाई की संयोजक डॉ. मानसी वत्स ने कहा, “आज के दौर में जब दुनिया अनेक चुनौतियों से जूझ रही है, तब ‘मानवता में एकजुटता’ का विचार सबसे अधिक प्रासंगिक है।

डॉ एस ए अंसारी ने कहा हमारे विद्यार्थियों को न केवल शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट बनना है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सेवा और करुणा का भाव भी जागृत रखना है। “​वाणिज्य विभाग में आयोजित इस संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने रेडक्रॉस के सात मूल सिद्धांतों—मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर छात्रा साक्षी, हिमानी, और नेहा ने अपने विचार रख इसके महत्व के बारे में बताया ।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने मानवता की सेवा, स्वास्थ्य संवर्धन और एक बेहतर भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक डॉ. मानसी वत्स और सह-संयोजक डॉ. एस.ए. अंसारी के निर्देशन में किया गया। ​इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...