WhatsApp लिंक और APK लिंक से साइबर ठगी करने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

@ नई दिल्ली :-

दिल्ली पुलिस की PS साइबर टीम और डीसीपी बाहरी उत्तर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से साइबर फ्रॉड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर APK-बेस्ड साइबर ठगी में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक पीड़ित को फर्जी WhatsApp लिंक भेजकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पीड़ित को भेजा गया लिंक एक मालिशियस APK फ़ाइल से जुड़ा था, जिसे डाउनलोड करते ही मोबाइल की संवेदनशील जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच रही थी। इसके जरिए आरोपी ने बैंकिंग और निजी डाटा तक पहुंच बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

तकनीकी जांच में पुलिस ने फ्रॉड वाले बैंक अकाउंट से जुड़े WhatsApp अकाउंट को ट्रेस किया। इसके बाद आरोपी की लोकेशन झारखंड में मिली। पुलिस टीम जब गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंची, तो आरोपी ने जंगलों और पहाड़ी इलाकों का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस टीम ने लगातार पीछा जारी रखा और आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से फ्रॉड में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद कर ज़ब्त कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा कितने लोगों को अब तक निशाना बनाया गया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान WhatsApp लिंक या APK फ़ाइल को डाउनलोड करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...