मुख्य साजिशकर्ता सहित गिरोह के 03 सदस्यों को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल

@ देहरादून उत्तराखंड :-

10 मई 2026 को वादी अतुल गुप्ता निवासी गंगानगर, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर दी गई की अनुज गोयल नाम का व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें तथा उनके परिजनों को हत्या के प्रयास एवं लूट के झूठे मुकदमों में फंसाने का भय दिखाकर ब्लैकमेल करने तथा पुलिस में सेटिंग होने की बात कहते हुए पुलिस कार्यवाही से बचाने तथा मामले को रफा दफा करने के एवज में 20-25 लाख रुपये देने, अन्यथा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवाने की धमकी देकर वादी से 02 लाख रुपये की वसूली किये जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु.अ.सं.- 181/2026 धारा 318(4)/308(3)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल सर्विलांस, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल्स एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से अभियुक्तों की गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम की त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा साजिश में मुख्य साजिशकर्ता अनुज गोयल सहित उंसके 02 अन्य साथियों 01 : आदित्य लोधी पुत्र सुभाष कुमार लोधी तथा शुभम चौहान को दिनांक: 13-05-26 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिनके पास से पुलिस को रंगदारी में वसूले गये 1,83,500/- ₹ बरामद हुए।

अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उनके 03 अन्य साथियों 01: अंशुल पुत्र मुकेश, 02: विवेक कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार 03: आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार का भी उक्त षडयंत्र में शामिल होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्तों के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गयी। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 13-05-26 की देर रात्रि पुलिस टीम द्वारा देहरादून रोड फ्लाईओवर क्षेत्र ऋषिकेश से घटना में संलिप्त 03 अन्य अभियुक्तों 1- अंशुल 02: विवेक कुमार तथा 03: आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया की उनके द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तो के साथ मिलकर वादी को भयभीत कर धन वसूली करने हेतु सुनियोजित षड्यंत्र बनाया गया था तथा वादी को डराकर उससे रंगदारी वसूलने के दौरान वे तीनों भी मुख्य अभियुक्तों के साथ ही मौजूद थे तथा वसूली गई रकम का कुछ भाग उनके हिस्से में भी आया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम को वादी से मांगी गई रंगदारी में से उनके हिस्से में आई धनराशि तथा 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

1- अंशुल पुत्र मुकेश, निवासी वाल्मीकि नगर, रेलवे रोड ऋषिकेश, (उम्र 28 वर्ष)
2- विवेक कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार, निवासी वाल्मीकि नगर, रेलवे रोड ऋषिकेश, (उम्र 25 वर्ष)
3- आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार सिंह, मूल निवासी सुरजननगर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, हाल निवासी मालवीय नगर रेलवे रोड ऋषिकेश, (उम्र 19 वर्ष)।

बरामदगी:

1- अभियुक्त अंशुल से 5,000/- नकद
2- अभियुक्त विवेक कुमार से 2,000/- नकद
3- अभियुक्त आदित्य कुमार से 2,000/- नकद
4- 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

(1) अनुज गोयल पुत्र स्व. कैलाश चंद गोयल, निवासी भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, (उम्र 52 वर्ष)
(2) शुभम चौहान पुत्र छत्रपाल सिंह, निवासी रानीपोखरी/दोनाली, देहरादून, (उम्र 29 वर्ष)
(3) आदित्य लोधी पुत्र सुभाष कुमार लोधी, निवासी अमन विहार, डोईवाला, (उम्र 24 वर्ष)

पुलिस टीम:

01- उ.नि0.दिनेश राणा
02- उ.नि. विकसित पंवार
03- का. सौरभ वालिया
04- का. ऋतुराज सिंह
05- का. अमित राणा
06- का. अंगेश्वर कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...