दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ठगी, हत्या और स्नैचिंग मामलों में सफलता, PCR टीम ने बचाई मां-बेटी की जान

@ नई दिल्ली :-

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस की PCR टीम ने मानवता का परिचय देते हुए गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराने में अहम भूमिका निभाई।

पहले मामले में दिल्ली पुलिस की दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले एक दंत चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर निवेश और संपत्ति दिलाने के नाम पर कई लोगों को धोखा देने का आरोप है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

दूसरे मामले में नबी करीम इलाके में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को दिल्ली पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद आरोपी राजधानी छोड़कर भाग गया था, लेकिन तकनीकी निगरानी और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

इसी बीच दिल्ली पुलिस  PCR के मध्य ज़ोन PCR स्टाफ ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। अस्पताल ले जाते समय एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस वाहन में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

वहीं, ईस्ट दिल्ली पुलिस की सराय काले खां पुलिस चौकी की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 51 आईफोन और 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...