@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
गढ़वाल राइफल्स ट्रेनिंग सेंटर गब्बर सिंह कैंप में दिनांक 10 मई से 19 मई तक आयोजित दस दिवसीय एनसीसी कैंप का शुभारंभ कर्नल ललित पवार द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस भव्य कैंप में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी एवं पौड़ी गढ़वाल जनपदों के 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें बालक एवं बालिकाएँ दोनों शामिल हैं।कैंप के दौरान कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति एवं आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत करने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इनमें ड्रिल, फायरिंग, एफसीबीसी, हेल्थ एंड हाइजीन, सेल्फ डिफेंस, सेल्फ अवेयरनेस, पर्सनल हाइजीन, बैंकिंग एवं फाइनेंस, फायर ब्रिगेड प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग जागरूकता, यातायात पुलिस प्रशिक्षण, फायर फाइटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा, खेलकूद प्रतियोगिताएँ, थल सेना कैंप चयन, फायरिंग प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता तथा इंटर डायरेक्टरेट शूटिंग प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कैडेट्स को जागरूक एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से एनसीसी कैम्प में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है। बैंकिंग एवं फाइनेंस से जुड़े विशेषज्ञ बच्चों को आधुनिक बैंकिंग प्रणाली एवं वित्तीय जागरूकता की जानकारी दे रहे हैं, वहीं फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जा रही हैं।
कैंप कमांडेंट कर्नल ललित पवार ने अपने संबोधन में एनसीसी के उद्देश्य, नियम एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में एकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की सुरक्षा के लिए आगे आने तथा सेना में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर कैंप के एडम अधिकारी कर्नल गौरव नौगांई भी उपस्थित रहे।

पूरा कैंप देशभक्ति, अनुशासन एवं उत्साह के वातावरण में संचालित हो रहा है, जहाँ कैडेट्स पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हैं।
राष्ट्रीय कैडिट कोर एनसीसी कैंप में ब्रिगेडियर पी. भंडारी ने भरा कैडेट्स में जोश दस दिवसीय एनसीसी कैंप के दौरान रुड़की ग्रुप के एनसीसी कमांडर ब्रिगेडियर पी. भंडारी ने कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया तथा कैडेट्स के अनुशासन, उत्साह एवं कार्यशैली की सराहना की।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर पी. भंडारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स में जोश एवं उत्साह भरते हुए भारतीय सेना में अपना उज्ज्वल कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।ब्रिगेडियर भंडारी ने एकता और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यही दो मूल मंत्र किसी भी व्यक्ति को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं। उन्होंने अपने सैन्य जीवन के अनुभव भी कैडेट्स के साथ साझा किए, जिससे छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

कैडेट्स ने भी पूरे उत्साह के साथ उनकी बातों को सुना और देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कैंप का वातावरण राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और उत्साह से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कैंप में जीवन कौशल से संबंधित प्रशिक्षण एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र सिंह चौहान, प्रो. बिक्रम शाह, लेफ्टिनेंट चित्रा नेगी,द्वितीय अधिकारी के के कोटनाला एवं अशोक द्वारा दिया जा रहा हैं। कैंप का सैन्य प्रशिक्षण सुबेदार मेजर लक्ष्मण एवं सुबेदार सोहन सिंह के दिशा निर्देशों में चल रहा है।

I am happy my first camp and also miss me in camp . And enjoy the every day and teachers good performance and helping also and new friends I wish next camp come me