@ शिमला हिमाचल :-
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने प्रदेश के सभी पात्र मतदाताओं से 17 मई, 2026 को आयोजित होने वाले शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

प्रदेश में यूएलबी चुनावों के लिए प्रचार अभियान आज समाप्त हो गया है तथा कल धर्मशाला, सोलन, मंडी एवं पालमपुर नगर निगमों सहित विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान होगा।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव स्थानीय स्वशासन को सुदृढ़ बनाने तथा शहरों और कस्बों में बेहतर नागरिक सुविधाएं एवं योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से जिम्मेदारीपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है।
राज्यपाल ने प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करना राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपने शहरों और प्रदेश के भविष्य निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कविन्द्र गुप्ता ने लोगों से शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान सौहार्द, मर्यादा और निष्पक्ष चुनाव की भावना बनाए रखने की भी अपील की।

Have you ever considered about including a little bit more than just your articles?
I mean, what you say is fundamental and all. Nevertheless think
of if you added some great images or videos to give your posts more, “pop”!
Your content is excellent but with pics and videos, this website
could certainly be one of the best in its niche.
Very good blog!
Wonderful blog! I found it while searching on Yahoo News.
Do you have any suggestions on how to get
listed in Yahoo News? I’ve been trying for a while but I never seem to get there!
Thanks
Hi there, all the time i used to check weblog posts here early in the morning,
as i love to learn more and more.