@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
पौड़ी जिला के विकास खंड द्वारीखाल के ग्राम ग्वीन छोटा में चल रही राम कथा के तृतीय दिवस में श्रद्धालुओं की उत्साही भागीदारी रही। नौ दिवसीय तक चलने वाली रामकथा ने धार्मिक आस्था को मजबूती दी और क्षेत्र संस्कृति और पारम्परिक मूल्यो को भी सशक्त रुप से पुनर्जीवत किया।

आज तृतीय दिवस में विद्वान कथावाचक अजय कृष्ण पैन्यूली ने श्रीराम के जीवन प्रसंगो, शिव विवाह कथा, सती कथा, हिरण्यकश्यप की कथा का वर्णन सरल और मार्मिक भाषा में इस तरह पिरोया कि कथा श्रवण को आये श्रद्धालु भाव विभोर हो गये उनके प्रवचनो में आध्यात्मिकता के साथ साथ सांस्कृतिक संदेश मन की गहराईयो में समाहित हो गये।
समाजसेवी रसपाल सिह रावत और वीरेन्द्र रावत ने कहा रामकथा के प्रेरणता स्वर्गीय मनवर सिह रावत का आभार जताया और कहा कि मनवर सिह रावत का जीवन सदा मानव कल्याण के प्रति समर्पित रहा उन्की अन्तिम इच्छा थी गाँव में रामकथा का आयोजन किया जायेगा। उन्ही की याद में सभी ग्रामीणो के सहयोग से रामकथा आयोजित किया गया।
इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिह रावत, प्रबल सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत, जसपाल सिंह, मेहरबान सिंह, मदन सिंह नेगी, पुष्पा रावत, शकुन्तला देवी सहित विभिन्न गाँवो से आये सैकडो श्रद्धालु ने रामकथा का रसपान किया।


