पश्चिमी उप्र के कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया

@ देहरादून उत्तराखंड :-

26 मई 25 को वादी जतिन कुमार निवासी जीएमएस रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ममेरे भाई अजय बटेजा के निवास स्थान 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में उनकी हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मु.अ.सं. 101/25, धारा 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलान्स, सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो घटना में मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी के शामिल होने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुये 19 मई 26 को खालापार जनपद मुज्जफरनगर उ.प्र. से संदिग्ध अभियुक्त राजन उर्फ जैकी को हिरासत में लेते हुये पूछताछ हेतु थाना राजपुर पर लाया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त राजन उर्फ जैकी द्वारा 26 मई 2025 को तकिये से गला दबाकर अजय भटेजा की हत्या करना स्वीकार किया गया, जिस पर उक्त अभियोग में धारा 61(2) व 238 बीएनएस की वृद्धि करते हुये अभियुक्त राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मृतक अजय बटेजा व उसके सौतेले भाई अमित बटेजा को पिछले कई वर्षों से जानता था। मृतक अजय भटेजा शराब पीने का आदी था, जिसके पास देहरादून व मसूरी मे कई सम्पतियाँ थी। 23 मई 25 को अमित बटेजा अभियुक्त को अपने सौतेले भाई अजय बटेजा व अन्य दो महिलाओं के साथ अजय बटेजा का मसूरी स्थित कार्टेज दिखाने ले गया, इस दौरान अमित बटेजा द्वारा अभियुक्त को बताया गया कि अजय बटेजा के पास जो सम्पति है उसमे उसके पिता का पैसा भी लगा हुआ है। उसके द्वारा कई बार अजय बटेजा को अपनी प्रोपर्टी/सम्पति मे से कुछ हिस्सा उसे देने को कहा गया लेकिन वहा उसे सम्पत्ति में कोई हिस्सा न देकर सारा पैसा अय्याशी मे लूटा रहा है। इस दौरान अमित बटेजा ने अभियुक्त को अजय बटेजा को रास्ते से हटाने तथा उसके एवज में जाखन स्थित प्रोपर्टी में से उसे आधा हिस्सा देने तथा नकुड सहारनपुर में हुये गोली काण्ड, जिसमे अभियुक्त शामिल था,में अभियुक्त का नाम न आने देने का ऑफर दिया गया, जिस पर अभियुक्त अजय बटेजा की हत्या करने के लिये तैयार हो गया।

घटना को अंजाम देने के लिये 25 मई 25 को अभियुक्त अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ अमित बटेजा से सहारनपुर मे मिला, जहां उनके द्वारा अजय बटेजा की हत्या की योजना बनायी। उसके पश्चात अभियुक्त, अपनी प्रेमिका, अमित बटेजा व अभियुक्त के एक अन्य साथी नीरज, जिसे उक्त प्लॉन की कोई जानकारी नहीं थी, को साथ लेकर अपने एक अन्य दोस्त अक्षय, जिसको सहारनपुर मे गोली लगी थी तथा उसका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था, को देखने के बहाने देहरादून आये तथा रात्रि में चारों अजय बटेजा के जाखन स्थित घर में रूके, योजना के मुताबिक अभियुक्त द्वारा अपनी प्रेमिका जोया उर्फ उमेरा को अजय बटेजा के पास छोड दिया तथा खुद अपने अन्य साथियों के साथ मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चला गया, जहां उनके द्वारा गाडी मे बैठकर शराब पी गयी तथा रात्रि करीब 01.00 बजे योजना के मुताबिक अभियुक्त अकेले अजय बटेजा के घर पहुंचा तथा अमित बटेजा अभियुक्त के साथी नीरज को बहाने से घर के बाहर से ही गाडी में बैठाकर अपने साथ ले गया।

घर के अन्दर जाने के बाद अभियुक्त द्वारा जोया का सहारा लेते हुये जानबूझकर अजय बटेजा को काफी शराब पिलायी तथा मौका देखकर तकिये से उसका का मुंह दबा दिया। नशा होने के कारण मृतक अजय बटेजा छटपटा नही पाया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद अभियुक्त द्वारा अजय बटेजा को पंखे पर लटकाने का प्रयास किया गया, जिससे हत्या की घटना को वह आत्महत्या का रूप दे सके, परन्तु जल्दबाजी में वह उसे पंखे से नही लटका पाया। इस दौरान उसकी नजर कमरे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी, पकड़े जान के डर से अभियुक्त सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाल कर अपने साथ ले गया। घटना के बाद अभियुक्त ओटो के माध्यम से अपनी प्रेमिका  के साथ आईएसबीटी पहुँचा तथा वहां से बस में बैठकर सहारनपुर चला गया।


गिरफ्तार अभियुक्त जैकी उर्फ राजन सहारनपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर शामली, सहारनपुर तथा अन्य स्थानों पर लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन अपराधों के लगभग दो दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-

जैकी उर्फ राजन पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम- उमाही कलां, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उम्र-36 वर्ष।

नाम पता वांछित अभियुक्त :-

1- अमित बटेजा
2- हुमेरा उर्फ जोया

आपराधिक इतिहास-

हिस्ट्रीशीटर-अपराधी जैकी उर्फ राजन पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम उमाही कलां, थाना- रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर, उ.प्र.

1- हिस्ट्रीशीटर 4/ बी. थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
2- मु.अ.सं.- 486/2012 घारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना झिझाना जिला शामली।
3- मु.अ.सं.- 212/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
4- मु.अ.सं.- 288/2012 धारा 392 भा.द.वि. थाना झिझाना जिला शामली।
5- मु.अ.सं. 445/2020 धारा 392,147,323,504,506 भा.द.वि. थाना गंगोह, जिला सहारनपुर।
6- मु.अ.सं. 189/2010 धारा 308,452,325,324,323,504,506 भा.द.वि. थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
7- मु.अ.सं. 302/2012 धारा 307 भा.द.वि. थाना झिझाना जिला शामली।
8- ममु.अ.सं. 308/2020 धारा 307,452,504,506,147,148,149 भा.द.वि. थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
9- मु.अ.सं. 16/2020 धारा 325,352,323,504,147,148 भा.द.वि. थाना नकुड जिला सहारनपुर।
10- मु.अ.सं. 362/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनिमय भा.द.वि. थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
11- मु.अ.सं. 303/2012 धारा 3/25 शस्त्र अधिनिमय भा.द.वि. थाना झिझांना जिला शामली।
12- मु.अ.सं. 374/2010 धारा 3 उ.प्र.गुण्डा अधिनियम थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
13- मु.अ.सं. 181/2021 धारा 3 उ.प्र.गुण्डा अधिनियम थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
14- मु.अ.सं. 359/2010 धारा 110 जी सी.आर.पी.सी. थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
15- मु.अ.सं. 205/2011 धारा 110 जी सी.आर.पी.सी. थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
16-मु.अ.सं. 211/2021 धारा 110 जी सी.आर.पी.सी. थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
17- जिला बदर फरवरी 2022
18- मु.अ.सं. 0005/2022 धारा 504,506 आई.पी.सी. थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
19- मु.अ.सं. 4729/2022 धारा 14(1) गिरोहबन्द एवं असामाजिक किया कलाप (निवारण अधिनियम) के अन्तर्गत जिलाधिकारी सहारनपुर द्वारा 85 लाख की अवैध तरीके से अर्जित सम्पत्ति कुर्क की गयी।
20- मु.अ.सं. 414/2024 धारा 308 (4),351 (3) बी.एन.एस.एस. रंगदारी एवं अवैध वसूली थाना नकुड जिला सहारनपुर।
21- मु.अ.सं. 0089/2025 धारा 333,131,115 (2),109 (1) 352,351 (2) (घर मे घुसकर जानलेवा हमला) थाना कैराना जिला शामली।

नोट :- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 5000/- रु तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 2500/- ₹ के नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम-

1- उ.नि. पी.डी. भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ.नि. प्रवेश रावत, व.उ.नि. थाना राजपुर
3- उ.नि. अनित कुमार
4- कानि. विशाल कुमार

एसओजी टीम-

1- कानि. विपिन कुमार
2- कानि. अमित
3- कानि. आशीष शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...