@ भोपाल मध्यप्रदेश :-
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में विगत दो सप्ताह में विभिन्न जिलों में पुलिस ने कार्रवाही कर लगभग 4 करोड़ 7 लाख रूपए से अधिक की अवैध शराब, तस्करी में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सागर
जिले के मकरोनिया एवं यातायात पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर ट्रक से लगभग 1500 पेटी अंग्रेजी शराब सहित लगभग 1 करोड़ 08 लाख रूपए की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
नर्मदापुरम
सिवनी मालवा पुलिस द्वारा 2574 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं बोलेरो पिकअप सहित 27 लाख 74 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की गई।
वहीं एक अन्य कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4,859 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा 09 चार पहिया एवं 05 दुपहिया वाहन सहित 80 लाख 62 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

इंदौर
जिले की थाना कनाडिया पुलिस ने 340 पेटी बीयर (4080 लीटर) सहित लगभग 74 लाख 24 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
धार
धामनोद पुलिस ने ट्रक से 514 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं ट्रक सहित लगभग 40 लाख 84 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
रतलाम
पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 5172 बल्क लीटर अवैध बीयर सहित लगभग 25 लाख 68 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

आलीराजपुर
जिले के आजादनगर एवं जोबट पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यवाहियों में 120 पेटी अवैध शराब, 40 पेटी बीयर एवं 33 पेटी बीयर सहित लगभग 15 लाख 97 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
मुरैना
जिले की कोतवाली, माताबसैया एवं रिठौराकलाँ पुलिस द्वारा अलग- अलग कार्यवाहियों में अवैध देशी शराब एवं बोलेरो वाहन सहित लगभग 7 लाख 45 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की।
कटनी
जिले में ऑपरेशन “शिकंजा” के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब एवं कार सहित लगभग 6 लाख 39 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की।

डिंडोरी
थाना कोतवाली पुलिस ने 84.39 लीटर अवैध शराब, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं नगदी सहित 5 लाख 37 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की।
सीधी
जिला के थाना जमोड़ी पुलिस ने बोलेरो वाहन से 25 पेटी बीयर सहित लगभग 5 लाख 75 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
दतिया
थाना अतरेटा पुलिस ने 146 लीटर अवैध शराब एवं स्कॉर्पियो वाहन सहित लगभग 4 लाख 61 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
छतरपुर
जिला में ईशानगर एवं जुझारनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में अवैध शराब एवं कार सहित लगभग 1 लाख 70 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

सिंगरौली
बरगवां थाना पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से 152 लीटर अवैध शराब सहित लगभग 1 लाख 81 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
उज्जैन
जिले की नागझिरी थाना पुलिस ने 312 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब एवं मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 74 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है।


Wonderful sire yyou hve here buut I wass cufious iif yoou knew off anny forumms thaqt colver thee samme topics discussed here?
I’d rally like tto bbe a partt off grlup where I
can gget adcvice from othdr edperienced peoploe hat share
the samme interest. If yyou havve any recommendations, please lett mee know.
Thanbk you!
Allso visi mmy blog post; freepornmovies.biz