सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया

@ देहरादून उत्तराखंड :-

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य सदस्यों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसमें सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला- पुरुष सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर “पूरा सचिवालय दौड़ेगा” नारे के साथ प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।
अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों के साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर सचिव संतोष बडोनी, सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, क्लब के अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट,रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश घींगा, सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह और गजपाल सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...