महिला पत्रकारों के योगदान की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सराहना

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वुमन जर्नलिस्ट वेल्फेयर ट्रस्ट की महिला पत्रकारों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता का क्षेत्र लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद महिलाएं पूरी निष्ठा, साहस और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों के मनोबल, समर्पण और पेशेवर दक्षता की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध की है और पत्रकारिता भी इससे अछूता नहीं है।

उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार कठिन परिस्थितियों में भी निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता कर समाज के सामने सच्चाई लाने का कार्य कर रही हैं। यह न केवल समाज के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए भी उत्साहवर्धक उदाहरण है।

बैठक के दौरान महिला पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और पत्रकारिता क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों और सुरक्षा के लिए संवेदनशील है तथा उनके कल्याण के लिए सकारात्मक प्रयास जारी रखे जाएंगे।

इस अवसर पर महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिए जा रहे सम्मान और प्रोत्साहन से उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...