पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल के ग्राम ग्वीन छोटा में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा का हुआ भव्य समापन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड द्वारीखाल के ग्राम ग्वीन छोटा में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा का भव्य समापन हो गया। तूँगनाथ मंदिर समिति के तत्त्वाधान में संपन्न हुयी रामकथा में पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक उर्जा से ओत प्रोत कर गया। रामकथा को सुनने दूर -दूर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पडी। जहाँ भक्तजन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुये भक्ति में लीन नजर आये जैंसे भगवान तूँगनाथ जी की स्थली पावन तीर्थ में परवर्तीत हो गया।

प्रात काल यज्ञ हवन के पश्चात सांयकाल आयोजित राम चरित मानस के वर्णन विद्वान कथावाचक अजय कृष्ण पैन्युली के मुखार विन्दु से श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। कथावाचक आचार्य पैन्यूली के कथा को भावपूर्ण एवम विस्तृत वर्णन और संगीतमय कथन और मधुर भक्ति संगीत से मधुर भक्ति संगीत से श्रद्धालु झूमते नजर आये। कथा के समापन पर कथावाचक अजय कृष्ण पैन्युली को वादय यंत्रो के साथ भावपूर्ण और न भूलने वाली विदाई दी।

रामकथा के आयोजन को सफल बनाने में समस्त महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, मंदिर समिति के पद अधिकारी, गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ग्रामीणो ने कथा श्रवण को आये श्रद्धालुओ का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...