शिव शक्ति मंदिर निर्माण को मिला जनसमर्थन,जी.टी.बी. एनक्लेव जनता फ्लैट्स में गूंजा “हर हर महादेव”

@ नई दिल्ली :-

जी.टी.बी. एनक्लेव स्थित 2142 जनता फ्लैट्स में वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र रहे शिव शक्ति मंदिर के भव्य नवनिर्माण को लेकर अब माहौल पूरी तरह धार्मिक और उत्साहपूर्ण हो चुका है। स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी मुकेश गोस्वामी ने मंदिर निर्माण की मुहिम को नई दिशा देते हुए करीब 101 समर्पित लोगों की टीम तैयार कर ली है, जो तन-मन-धन से इस पवित्र कार्य में सहयोग करेगी।
हाल ही में आयोजित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन 2142 जनता फ्लैट्स की जनरल बॉडी मीटिंग में भी क्षेत्रीय निवासियों ने खुले मंच से हाथ उठाकर मुकेश गोस्वामी के प्रयासों का समर्थन किया। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार मुकेश गोस्वामी ने पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ इस कार्य का बीड़ा उठाया है, वह अपने आप में मिसाल है।
“भगवान शिव के आशीर्वाद से मंदिर बनाकर रहूंगा” — मुकेश गोस्वामी
मुकेश गोस्वामी ने कहा कि मंदिर निर्माण के मार्ग में कई प्रकार की अड़चनें और बाधाएं सामने आ रही हैं, लेकिन भगवान भोलेनाथ की कृपा और जनता के आशीर्वाद से यह कार्य हर हाल में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंदिर नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों की आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का केंद्र बनेगा।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुछ लोग झूठी अफवाहें फैलाकर धार्मिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता अब सच और झूठ का फर्क समझ चुकी है।
चार मंजिला होगा भव्य शिव शक्ति मंदिर, बनेगा विशाल “राम टावर”
मंदिर निर्माण की प्रस्तावित रूपरेखा के अनुसार यह शिव शक्ति मंदिर करीब चार मंजिला भव्य धार्मिक परिसर के रूप में तैयार किया जाएगा। मंदिर परिसर में एक विशाल एवं आकर्षक “राम टावर” भी बनाया जाएगा, जिसकी ऊंचाई दूर-दूर तक श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक बनेगी।
मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित आरती होगी तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। धार्मिक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भगवान के वस्त्र बदलने, पूजा-अर्चना और आरती का समय भी निर्धारित किया जाएगा।
न दुकानें बनेंगी, न पंडित जी हटेंगे — अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब
मुकेश गोस्वामी ने उन तमाम अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया जिनमें कहा जा रहा था कि मंदिर के नीचे दुकानें बनाई जाएंगी या वर्तमान पंडित जी को हटाया जाएगा।
उन्होंने साफ कहा कि: मंदिर परिसर में किसी प्रकार की व्यावसायिक दुकानें नहीं निकाली जाएंगी। वर्तमान पंडित जी ही मंदिर की सेवा करते रहेंगे। मंदिर की व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और अनुशासित बनाया जाएगा। एक समर्पित मंदिर समिति का गठन किया जाएगा जो मंदिर की रूपरेखा और संचालन को निरंतर मजबूत करेगी।
धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता दे रही करारा जवाब
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कुछ तथाकथित विरोधी केवल निजी स्वार्थ और लोकप्रियता की जलन में मंदिर निर्माण के खिलाफ भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता अब ऐसे लोगों की मानसिकता को समझ चुकी है।
धर्म और आस्था के कार्यों में रोड़े अटकाने वाले लोगों को लेकर क्षेत्र में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति समाज को जोड़ने और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का कार्य कर रहा है, उसके खिलाफ झूठ फैलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

7 thoughts on “शिव शक्ति मंदिर निर्माण को मिला जनसमर्थन,जी.टी.बी. एनक्लेव जनता फ्लैट्स में गूंजा “हर हर महादेव”

  1. I’ll riht way seie your rsss ass I can’t iin fiinding youir
    emzil subscription hypwrlink oor newslletter service.
    Do you’ve any? Please permit mee refognise soo that
    I could subscribe. Thanks.

    Heere is myy blog … txxxvideos

  2. 1xbet зеркало, 1xbet — это отличный способ получить доступ к
    любимым играм. Новые ссылки разрешают пользователям обойти блокировки.

    Also visit my web site 1xbet-mbe0t.cfd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...