22वाँ स्मरण हबीब रंग आलाप नाट्य महोत्सव रविन्द्र भवन के अंजनी सभागार में

@ भोपाल मध्यप्रदेश :-

हबीब तनवीर भारतीय रंगमंच के महान नाटककार, निर्देशक और अभिनेता थे। उन्होंने लोककला और आधुनिक थिएटर का अनूठा समन्वय किया। उनका प्रसिद्ध नाटक चरणदास  चोर और जिन लाहौर नई वेख्या वो जम्याई नई आज भी चर्चित है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री और पद्मभूषण सहित कई सम्मान प्राप्त हुए।

हम थियेटर ग्रुप, भोपाल द्वारा 22वाँ स्मरण हबीब रंग आलाप नाट्य महोत्सव 8 जून से 12 जून तक रविन्द्र भवन के अंजनी सभागार में आयोजित होगा । यह समारोह रंगमंच के शिखर पुरुष हबीब तनवीर जी की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ।

समारोह में पहले दिन 8 जून को हबीब तनवीर की पुण्यतिथि पर उनका विश्वप्रसिद्ध नाटक “ जिन लाहौर नई वेख्या वो जम्याई नई “ का मंचन किया जाएगा । असग़र वजाहत द्वारा लिखित यह नाटक नया थियेटर भोपाल के कलाकार प्रस्तुत करेंगे।

इस नाटक में 27 साल पहले जिन कलाकारों ने अभिनय किया था वह एक बार फिर मंच पर नज़र आएंगे ।

दूसरे दिन 9 जून को टेलीविज़न अभिनेत्री भोपाल की कलाकार समता सागर द्वारा लिखित नाटक “ गुड़िया की शादी “ बुंदेली बोली और संस्कृति में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक और मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के वर्तमान निदेशक संजय श्रीवास्तव ने रंग प्रयोगशाला के कलाकारों के साथ तैयार किया है । इस नाटक में आपको बुंदेली संस्कृति देखने को मिलेगी ।

तीसरे दिन 10 जून को समागम रंगमंडल जबलपुर के कलाकार महिंद्रा एक्सीलेंसी थियेटर अवार्ड (मेटा )विनिंग प्ले “ अगरबत्ती “ का मंचन करेंगे । आशीष पाठक के इस नाटक को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट लाइट डिजाइन और बेस्ट प्ले के चार नेशनल अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं । इस नाटक का निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली की स्नातक स्वाति दुबे ने किया है ।

चौथे दिन 11 जून को रंगायन भोपाल द्वारा योगेश सोमन के बहुचर्चित मराठी नाटक केस नंबर 99 का हिंदी संस्करण “चेकमेट “ का मंचन प्रशांत खिरवाड़कर के निर्देशन में खेला जाएगा जिसमें शहर के वरिष्ठ कलाकार प्रवीण महुवाले, राहुल रस्तोगी और महुआ चटर्जी अभिनय करते नज़र आएंगे ।

समारोह के पाँचवे और अंतिम दिन 12 जून को दुनिया भर में धूम मचाने वाला हबीब तनवीर का बहुचर्चित नाटक “ चरणदास चोर “ का मंचन होगा । सभी नाटक शाम सात बजे से खेले जाएँगे । नाटकों में प्रवेश टिकिट से रहेगा जो बुक माय शो पर उपलब्ध हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...