विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

प्रकृति मानव जीवन की आधार शीला है। स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण के बिना स्वच्छ समाज, समृद्ध राष्ट्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना नहीं की जा सकती। इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और प्रकृति के साथ छेडछाड न करने के लिए जागरुक किया गया। इस दिवस मनाने का उद्देश्य है कि हम सभी का दायित्व है कि प्रकृति संरक्षण को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाये उत्तराखंड में जगह जगह विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

इसी क्रम में वन प्रभाग लैन्सडौन कोटद्वार के लैन्सडौन रेंज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विषेश अथिति न्यायाधीश सिविल जज लैन्सडौन प्रिया शाह, मुख्य अथिति ब्लाक प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सिंह सजवाण, वनक्षेत्र अधिकारी राकेश चन्द्र शाह, वन दरोगा हरक सिंह दानू ने वन विभाग क्षेत्र पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि सिविल जज लैन्सडौन ने अपने सम्बोधन में कहा मानव और पर्यावरण का एक दूसरे से सीधा संबंध है इसलिए वृक्ष एक पौधा नहीं आने वाली पीढ़ीयों का जीवन का आधार है। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रणवीर सिंह सजवाण ने कहा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आमजनो को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक करना है।

वनक्षेत्र अधिकारी राकेश शाह, विधायक प्रतिनिधि सूर्य देव शाह और वन दरोगा हरक सिह दानू ने अपने संयुक्त सम्बोधन में कहा पर्यावरण के मुख्य घटक, पानी, हवा, मिट्टी के साथ वृक्षो का संरक्षण करना अति आवश्यक है उन्होने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण में जुडे कार्यो में सहयोग की सभी से अपील की। इस दौरान बाँज, देवदार सहित विभिन्न प्रजाति के पौधो का रोपण किया।

इस अवसर पर ममता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य सीला, रामी देवी ग्राम प्रधान बाडियूँ, ममता देवी ग्राम प्रधान जलेथा, रूचि देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरोंखाल, वन दरोगा नरेन्द्र कुमार, कुलदीप नौडियाल, वन आरक्षी शिव सिह रावत, शीतल रावत, काजल, आशीष कुमार, अमित असवाल, साहिल रावत, अनिल सिह, राहुल रावत सहित स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...