@ दतिया मध्यप्रदेश :-
दतिया जिले में खाद की भारी किल्लत और वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर जिले के किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है खाद की इस गंभीर समस्या के समाधान और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई मौकों पर ज्ञापन,धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार जिला प्रशासन को तुंरत संज्ञान लेने का अनुरोध किया कि जिले के किसानों के लिए डीएपी,यूरिया खाद के संकट का समाधान किया जाना चाहिए।

लेकिन किसानों को खाद की समस्याओं के समाधान के प्रति भाजपा सरकार जिला प्रशासन गंभीर नहीं जिले के अन्यदाताओं की उस वेबसी ओर गुस्से की बानगी है खरीफ सीजन की शुरुआत में यूरिया एवं डीएपी खाद के लिए किसान जिले में खाद वितरण केंद एवं सोसायटियों के चक्कर काट रहे हैं ।
जिले में खाद के संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को गल्ला मंडी के सामने जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,के साथ आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामकुमार मोंगिया,जिला महामंत्री आशीष तिवारी,किसान रामवीर दांगी,हरिमोहन गुर्जर ने जिले में किसानों की आवाज उठाने के लिए जिले में हो रही खाद के संकट को लेकर केंद्र एवं प्रदेश की सोई हुई ।भाजपा सरकार तथा जिला प्रशासन को उठाने का कर रहे प्रयास जिले में खाद की भारी किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरना शुरू किया ।
जिले के किसानों ने भी बड़ी संख्या में भूख हड़ताल धरना में पहुंचकर खाद के संकट को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया ।इस अवसर पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व विधायक राधे लाल बघेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामकुमार मोंगिया,आशीष तिवारी,पातीराम पाल फौजी,बी एल केन,सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष मोहन कुशवाहा पूर्व ब्लॉक इन्द्रगढ़ ब्लॉक हरिमोहन गुर्जर,स्वामी शरण कुशवाहा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डी जाटव रामवीर दांगी,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा प्रेम नारायण कुशवाह,अनिल राज श्रीवास्तव,सुरेश झा,रिंकू यादव,डॉ राकेश खरे जसवंत बघेल,रेखा अहिरवार,पुष्पराज राजपूत,दिनेश यादव,राघवेंद्र जादोन,अनूप तिवारी, विवेक रायकवार,उतम कुशवाह,आदि बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

