आईएनएस शारदा ने कोलंबो, श्रीलंका का सफल दौरा किया

@ नई दिल्ली :-

आईएनएस शारदा 13 जून 2026 को कोलंबो, श्रीलंका से रवाना हुई। इस सफल दौरे ने भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री सहयोग और मित्रता को और मजबूत किया। इस दौरे में श्रीलंका की नौसेना के साथ कई पेशेवर, प्रशिक्षण और खेल संबंधी गतिविधियाँ शामिल थी।

श्रीलंका नौसेना के कर्मियों ने क्षमता विकास पहलों के अंतर्गत छोटे हथियारों के संचालन, बुनियादी अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा और बचाव प्रक्रियाओं में भाग लिया। इस यात्रा के दौरान, श्रीलंका नौसेना के पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल जगत कुमारा ने जहाज का दौरा किया और चालक दल से बातचीत की।  यह दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी को दर्शाता है।

मैत्रीपूर्ण खेल मुकाबले, पेशेवर आदान-प्रदान और दोनों सेनाओं के बीच आपसी बातचीत ने अंतर-संचालन क्षमता को और बढ़ाया तथा दोनों सेवाओं के बीच संबंधों को मजबूत किया।

बंदरगाह पर ठहराव के दौरान, आईएनएस शारदा के कमांडिंग ऑफिसर ने श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त श्री संतोष झा से शिष्टाचार भेंट की।

यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी को दर्शाता है और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति)की परिकल्पना के अनुरूप क्षेत्रीय समुद्री सहयोग और सुरक्षा के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दोहराता है।

One thought on “आईएनएस शारदा ने कोलंबो, श्रीलंका का सफल दौरा किया

  1. C168 là điểm đến giải trí trực tuyến được nhiều người chơi lựa chọn nhờ kho trò chơi phong phú và chất lượng dịch vụ ổn định. Từ cá cược thể thao, casino trực tuyến đến các tựa game đổi thưởng hấp dẫn, mọi trải nghiệm đều được tối ưu trên cả máy tính và điện thoại.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...