@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
21 जून 2026 राजकीय महाविद्यालय कनवघाटी कोटद्वार में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।महाविद्यालय परिसर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया NSS स्वयंसेवकों, एंटी ड्रग सेल के सदस्यों सहित समस्त छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महाविद्यालय की योग प्रशिक्षक श्रीमती आकांक्षा बिष्ट के द्वारा सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, प्राणायाम आदि का सही तरीका समझाते हुए योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के गुर सिखाए। दैनिक जीवन में योग लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को तनावमुक्त रहने तथा नियमित योग अपनाने की सलाह दी।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि “योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है। आज पूरा विश्व योग की शक्ति को स्वीकार कर चुका है और हमें गर्व है कि भारत ने इसे वैश्विक पहचान दिलाई।”
इस आयोजन के माध्यम से महाविद्यालय ने योग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के अन्त में एंटी ड्रग सेल एवं NSS के नोडल अधिकारी डॉ दिवाकर एवं डॉ कविता द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
