राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वंदे भारत ट्रेन से नवसारी पहुंचे

@ गांधीनगर गुजरात :-

राज्यपाल और मुख्यमंत्री नवसारी जिले के जनजातीय बहुल आछवणी और पाणी खड़क गांवों में ग्रामीणों के साथ रात्रि सभाप्राकृतिक खेती परिसंवादसामूहिक ग्राम सफाई तथा ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ के अंतर्गत जनभागीदारी से वृक्षारोपण जैसे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने आछवणी में 0.75 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के 1600 पेड़ों के साथ आकार लेने वाले वन में वृक्षारोपण किया।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पूरे गुजरात में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प किया गया है।राज्यपाल और मुख्यमंत्री पाणी खड़क गांव में ग्रामीणों के साथ सामूहिक ग्राम सफाई में भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...