सम्राट चौधरी ने विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की

@ पटना बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के तकनीकी संस्थानों में अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं इंनियरिंग के क्षेत्र में नए विचारों एवं शोध कार्यों को बढ़ावा देकर बिहार को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।
साथ ही उन्होंने अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों की उपलब्धियों पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो तैयार कर उनकी विशिष्टताओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक छात्र तकनीकी शिक्षा के प्रति आकर्षित हों और अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...