पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने टोंक में ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन

@ जयपुर राजस्थान :-

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चैधरी ने गुरुवार को टोंक के टोडारायसिंह में ग्राम पंचायत रिण्डलिया रामपुरा एवं मालपुरा की ग्राम पंचायत तिलांजू में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन किया तथा शिविर का फीडबैक लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी भी मौजूद रही।

जलदाय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जा रहे है। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार की मंशा के अनुरुप प्रत्येक पात्र को लाभांवित करें।
कन्हैया लाल चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए जैविक खेती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी स्वस्थ रहे, इसके लिए किसान खेतों में कीटनाशक का उपयोग कम करें। कीटनाशक के अंधाधुंध प्रयोग से हम कई बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी कुल भूमि में से 10 प्रतिशत पर जैविक खेती करें। इसका पंजीयन कृषि विभाग में कराएं जिससे उन्हें विपणन में सुविधा हो।
कन्हैया लाल चौधरी ने एक पेड़ मां के नाम के तहत  बारिश में अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने टोडारायसिंह-मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में अपनी ओर से 40 हजार आम के पौधे लगाने की घोषणा की। इसके लिए वे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यह पौधें सौपेंगे। बच्चे इन्हें इच्छित स्थान पर लगाकर इनकी देखभाल करें। शिक्षक इस कार्य के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की 75 ग्राम पंचायतों की नर्सरियों में तारबंदी एवं ट्यूबवेल की सुविधा विकसित की गई है। इस क्षेत्र के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 142 करोड़ रूपये का क्लेम मिला है। यह किसान हित में बहुत बड़ा कदम है।
ग्रामीण सेवा शिविर में जलदाय मंत्री ने ओमप्रकाश, रामचरण, राधेश्याम, बालू एवं महावीर को आवासीय पटटा आवंटन के प्रमाण पत्र सौपें। इसके साथ ही ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, टीबी रोगियों को पोषण किट, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मिनीकिट, सहमति से विभाजन के स्वीकृति पत्र सौपें। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
कन्हैया लाल चैधरी ने ग्रामीणों को शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने पर जोर दिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत, महेन्द्र जैन, तहसीलदार राहुल शर्मा, पवन मातवा समैत विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...