मुख्यमंत्री ने गांधीनगर से राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया

@ गांधीनगर गुजरात :-

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पोलियो उन्मूलन के लिए ‘पल्स पोलियो अभियान’ के अंतर्गत रविवार को गांधीनगर में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो रोधी टीकाकरण का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के से वर्ष की आयु के 83 लाख 49 हजार से अधिक बच्चों को कवर किया जाएगा।

इस उद्देश्य सेपूरे राज्य में 32,997 पोलियो बूथों पर स्वास्थ्य विभाग के 6599 सुपरवाइजरों के मार्गदर्शन में कुल 65,994 स्वास्थ्य टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के काम में जुटेंगी।

रविवार, 28 जून 2026 को ‘पोलियो रविवार’ के रूप में मनाकर यह अभियान शुरू किया गया है। इतना ही नहीं, 29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी हाउस टू हाउस यानी घरघर जाकर से वर्ष की आयु के शिशुओं को पोलियो रोधी वैक्सीन की बूंदें पिलाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल नेस्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया की उपस्थिति में बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की बूंदें पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेलविधायक रीटाबेन पटेलशहर भाजपा अध्यक्ष आशीष दवेस्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव राजीव टोपनोस्वास्थ्य आयुक्त डॉरतन कंवर गढ़वी और बच्चों के मातापिता सहित स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...