बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिली रफ्तार

@ पटना बिहार

बिहार के शहरी विकास को नई दिशा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा HUDCO के बीच राज्य में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए ₹1 लाख करोड़ के दीर्घकालिक वित्तपोषण संबंधी महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे बिहार के शहरी विकास के इतिहास में एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अत्याधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप में बेहतर आवासीय सुविधाएं, आधुनिक आधारभूत संरचना और रोजगार के नए अवसर विकसित किए जाएंगे, जिससे राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जीवन उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन टाउनशिप में आधुनिक सड़क नेटवर्क, सुरक्षित जलापूर्ति, बेहतर सीवरेज व्यवस्था, हरित क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों सहित सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त ये सैटेलाइट टाउनशिप बिहार के संतुलित शहरीकरण को गति देंगी और निवेश को भी आकर्षित करेंगी।

राज्य सरकार का मानना है कि यह परियोजना न केवल तेजी से बढ़ते शहरीकरण की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि रोजगार सृजन, आर्थिक गतिविधियों के विस्तार और ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...