39 मामलों में वांछित स्नैचर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

@ नई दिल्ली :-

02 जुलाई को दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ जिला पुलिस के डीसीपी के अधीन एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) की टीम ने मुठभेड़ के बाद 39 आपराधिक मामलों में संलिप्त एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और रात के समय स्नैचिंग तथा लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो गया है। सूचना के आधार पर AATS टीम ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया और संदिग्ध की निगरानी शुरू की। जब पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोली चला दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों, वारदातों और चोरी के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय स्नैचिंग गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...