ओडिशा में ₹67,000 करोड़ का निवेश, क्लीन एनर्जी परियोजनाओं से 7,000 रोजगार मिलेंगे

@ भुवनेश्वर ओडिशा :-

ओडिशा सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए IHI कॉर्पोरेशन और ACME ग्रुप के साथ मेमोरेंडम ऑफ़ कोऑपरेशन (MoC) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य राज्य में क्लीन एनर्जी परियोजनाओं को बढ़ावा देना, आधुनिक तकनीक का हस्तांतरण सुनिश्चित करना और हरित औद्योगिकीकरण को नई गति देना है।

सरकार के अनुसार, इस साझेदारी के तहत लगभग ₹67,000 करोड़ का प्रस्तावित निवेश किया जाएगा। इस निवेश से राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा तथा करीब 7,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। परियोजना से अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और टिकाऊ औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी।

राज्य सरकार का कहना है कि यह पहल ओडिशा को हरित औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम साबित होगी। इसके साथ ही निवेश, नवाचार और कौशल विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार ने विश्वास जताया कि यह साझेदारी ‘समृद्ध ओडिशा 2036’ के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विज़न को साकार करने में भी सार्थक योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...