@ थानलोन मणिपुर :-
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह शनिवार को थानलोन पहुंचे और थानलोन के पूर्व विधायक स्वर्गीय वुंगज़ागिन वाल्टे के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत नेता के सार्वजनिक जीवन तथा समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 3 मई, 2023 को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से यह पहला अवसर है, जब किसी मुख्यमंत्री ने जिले का दौरा किया है।
लंबे समय से हिंसा और तनाव से प्रभावित इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री की मौजूदगी को लोगों के बीच विश्वास बहाली की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
वुंगज़ागिन वाल्टे मणिपुर की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा थे। वर्ष 2023 में हिंसा के दौरान उन पर हमला हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लंबे समय तक उपचार के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
अंतिम संस्कार में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने शांति, सद्भाव और राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी समुदायों से सहयोग की अपील भी की।


This is a very informative post about online casinos and betting platforms.
I especially liked how it explains the importance of choosing a
secure site before signing up.
Many players often ask where they can find reliable gaming platforms
with fair odds and smooth payouts. From what I’ve seen, checking platforms like vn22vip helps
users compare features, bonuses, and overall experience.
Thanks for sharing these insights — they’re helpful for both
beginners and experienced bettors.