@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड
झारखण्ड सरकार अन्तर्गत सेवारत क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार के द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा का मुआयना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था एवं अनुशासन की भूरि भूरि प्रशंसा की उन्होंने कहा कि सारंडा वन क्षेत्र स्थित विभिन्न स्कूलों में डीएवी स्कूल गुवा की एक अलग पहचान है ।बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनके चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अग्रणी है ।उन्होंने डीएवी गुवा के शिक्षकों से वार्ता कर स्नेह अभिनंदन करते हुए सबों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

