छह देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए

@ नई दिल्ली :-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 जुलाई, 2026 राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मोजाम्बिक, निकारागुआ, सूरीनाम, गैबोन गणराज्य, मंगोलिया और बहामास के राजदूतों से उनके परिचय पत्र स्वीकार किए।

परिचय-पत्र प्रस्तुत करने वालों में निम्नलिखित लोग शामिल थे:

1. अरमांडो पेड्रो मुइउआने जूनियर, मोजाम्बिक गणराज्य के उच्चायुक्त

2. नाडेस्का इमारा कथबर्ट कार्लसन, निकारागुआ गणराज्य की राजदूत

3. हनीशा जयराम, सूरीनाम गणराज्य की राजदूत

4. ऑरेलियन-मार्सेल मिंटसा न्गुएमा, गैबोनीज गणराज्य के उच्चायुक्त

5. डॉ. उल्जीत लुवसंजाव, मंगोलिया के राजदूत

6. पीटर निकोलस साइमोनेट, बहामास राष्ट्रमंडल के उच्चायुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...