गोरखपुर से शुरू हुआ उत्तर प्रदेश का पौधरोपण महायज्ञ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से ‘प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप और ताल रिंग रोड के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाकर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहे।

इस वर्ष राज्य सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वन विभाग के समन्वय में 27 विभागों की भागीदारी से यह अभियान चलाया जा रहा है। गोरखपुर जिले को 55.28 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं, बल्कि कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जीवन, जल, अन्न और ऊर्जा देने वाली प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक मिलकर उत्तर प्रदेश को अधिक हरित और पर्यावरण-संपन्न बनाने के लिए इस महाअभियान को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...