@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में सूचना प्रावैधिकी विभाग एवं सरवम डाॅट एआई (एक्सोनवाइज प्राइवेट लिमिटेड) तथा भारत जीपीटी (CoRover Pvt. Ltd.) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बिहार ने एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है, जिससे सुशासन, नवाचार और नागरिक सेवाओं को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वदेशी AI मॉडल विकसित किया जाएगा, ताकि सरकारी सेवाएँ अधिक पारदर्शी, तेज, सरल एवं नागरिक-केंद्रित बन सकें।
उन्होंने कहा कि राज्य में AI कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे तथा AI आधारित स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल डिजिटल बिहार के निर्माण और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

