सेवा, सुशासन एवं समर्पण के तहत बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

उत्तराखंड सरकार के सेवा, सुशासन, एवं समर्पण अभियान के तहत पौड़ी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालक विभाग, शिक्षा विभाग, उधोग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागो द्वारा स्टाल लगाकरआमजनो को सरकारी योजनाओं की सेवाओ एव लाभो की विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति भूपेन्द्र सिह कण्डारी उपाध्याय गो सेवा आयोग, ब्लाक प्रमुख वीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा, खंड विकास अधिकारी जयकृत विष्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिविर में लाभार्थियो को सरकारी योजनाओं चेक वितरित किये गये। जिसमे पशुपालन विभाग द्वारा गोट वेली के अन्तर्गत बकरीपालन के लिए लक्ष्मण सिह, संदीप कुमार, राजेश सिंह, दीपक कुमार, रवीन्द्र प्रसाद, सरदार सिह, हर्षमोहन सिह, चन्द्रमोहन सिह को चेक वितरत कर योजना का लाभ दिया गया। पशुपालन विभाग के चिकित्सा अधिकारी डाक्टर उमेश भट्ट ने कहा पशुपालन विभाग चैलूसेण का प्रयास रहता है कि गरीब पशुपालको के जीवन में वास्तविक परिवर्तन हो।

बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को ड्रेस और महिलाओं को महालक्ष्मी किट बाँटे गये। शिविर में मुख्य अथिति भूपेन्द्र कंडारी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा, प्रमुख वीना राणा ने सभी स्टालो का निरीक्षण कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अर्जुन नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख नीलम नैथानी, पूर्व प्रमुख रवीन्द्र राणा, सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह नेगी, पत्रकार कमल उनियाल, राजेन्द्र बिंजोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा रावत ग्राम प्रधान रशिम रावत सहित विभिन्न गाँवो से आये लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...