यमुना जलस्तर बढ़ने की चेतावनी, पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

@ देहरादून उत्तराखंड :-

20 जुलाई 2026 को समय 14.00 बजे से 17.00 तक पर्वतीय क्षेत्रों में स्थापित जल विद्युत परियोजना के कुँड बैराज से सिल्ट फ्लैशिंग हेतु सभी गेटों से पानी छोडे जाने सम्बन्धित सूचना सम्बन्धित परियोजना प्रबन्धक माध्यम से प्राप्त हुई है, जिससे यमुना नदी का जलस्तर व जलप्रवाह बढ़ने की पूर्ण संभावना है।

कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा यमुना नदी के आस-पास निवासरत लोगों को लाउड हेलरो के माध्यम से इस सम्बन्ध में सूचित करते हुए इस दौरान नदी क्षेत्र से स्वयं एवं अपने जानवरों को दूर रखने के संबंध अवगत कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...