भूपेंद्र पटेल अरवल्ली जिले के सुप्रसिद्ध आदिवासी धाम लुसडिया में गुरु पूर्णिमा के उत्सव में सहभागी हुए

@ गांधीनगर गुजरात :-

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर बुधवार को अरवल्ली जिले के शामलाजी तहसील स्थित सुप्रसिद्ध लुसडिया धाम में संत सुरमलदासजी की समाधि के दर्शन किए। आदिजातियों के सुप्रसिद्ध संत सुरमलदासजी की समाधिधूनी तथा रामदेवपीर की प्रतिमा के श्रद्धाभावपूर्वक दर्शन कर उन्होंने स्वयं को धन्य महसूस किया।

मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर संत सुरमलदासजी की छठी पीढ़ी के उत्तराधिकारी संतों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। लुसडिया धाम के संतों ने मुख्यमंत्री को संत सुरमलदासजी की तस्वीर भेंट कर शुभाशीष प्रदान किए। लुसडिया धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डी.एम. भोई ने संत तथा समाधि की कथा का वर्णन किया।

मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर लुसडिया धाम में आए संतों और श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनसे संवाद किया।

गुरु पूर्णिमा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्त्व को दर्शाने वाला पवित्र पर्व है। गुजरात और राजस्थान के आदिजाति क्षेत्रों से हजारों लोग गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लुसडिया धाम में संत सुरमलदासजी की समाधि के दर्शन करने तथा गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं।

मुख्यमंत्री भी इस गुरु पूर्णिमा पर लुसडिया धाम के दर्शन के लिए पहुँचे और आदिजाति परिवारों के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव के भक्तिमय वातावरण में सहभागी हुए।

मुख्यमंत्री की संत समाधि स्थल की यात्रा के दौरान आदिजाति विकास तथा अन्न एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री पी.सी. बरंडापूर्व मंत्री एवं विधायक भीखूसिंह परमारविधायक धवलसिंह झालापूर्व सांसद दीपर सिंह राठौडजिला पंचायत अध्यक्ष मयूरभाई पटेलराजनीतिक अग्रणी भीखाजी ठाकोरराजनीतिक एवं सामाजिक अग्रणीजिला कलेक्टर मिलिंद बापनाजिला विकास अधिकारी सु महेक जैन सहित जिले के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...