@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के विकास को नई दिशा देते हुए मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹692 करोड़ की लागत से 268 लोकहितकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं का लाभ गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र और प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में कहा गया कि गाजीपुर, जो महाराज गाधि की तपोभूमि और माँ गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित क्षेत्र है, अब विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नई परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
इस दौरान सरकार ने कहा कि पिछले वर्षों में विकास कार्यों की गति अपेक्षित नहीं रही, जिसके कारण प्रदेश के अनेक नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा। वर्तमान में डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक सीधे सरकारी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। आवास, स्वास्थ्य, किसान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है।
सरकार का कहना है कि इन 268 परियोजनाओं के पूरा होने से गाजीपुर जिले में बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। इन विकास कार्यों को प्रदेश के समग्र विकास और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

