@ देहरादून उत्तराखंड :-
आगामी स्वन्त्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के सभी अंतर्जनपदीय/अंतरराज्यीय चैकपोस्ट के साथ-साथ आंतरिक मार्गो पर भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 12-13 अगस्त 2026 की देर रात्रि प्रेमनगर पुलिस द्वारा दरू चौक के पास चेकिंग के दौरान गोरखपुर चौक की तरफ से आती हुई बिना नंबर की एक काले रंग की मोटरसाइकिल में सवार 02 व्यक्तियों को संदिग्धता के आधार पर रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने वाहन को तेजी से चलाते हुये मौके से चाय बागान की ओर फरार हो गये, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से उक्त संदिग्ध वाहन सवारों की तलाश हेतु आसपास के थानों को अवगत कराते हुए उनका पीछा किया गया, पुलिस टीम को पीछा करता देख संदिग्ध बाइक सवार बदमाश पितांबरपुर बनियावाला मार्ग पर मोटरसाइकिल को सड़क किनारे छोड़कर चाय बागान की ओर भाग गये, पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा अपने बचाव में किये गये जबाबी फायर में एक बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जबकी उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी – आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष तथा फरार बदमाश की पहचान नवाब निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, 02 खोखा कारतूस तथा सड़क किनारे छोड़ी गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गौकशी हेतु लायी गई 01 कुल्हाड़ी, 01 चापड़, 02 छुरी व 01 नाइलोन की रस्सी बरामद हुई। पुलिस पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर मु०अ०सं०- 168/26, धारा – 109 बीएनएस व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का गैंगस्टर है, जो विगत 02 वर्षों से प्रेम नगर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहा था। उक्त घटना के संबंध में थाना प्रेम नगर पर मु.अ.सं.- 158/24 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/11 गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत है। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा अभियुक्त के साथ घटना में शामिल उसके 04 साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
अभियुक्त के विरुद्ध गौकशी, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह काफी लम्बे समय से गौकशी के कार्य में लिप्त हैं। पूर्व में उसके द्वारा अपने 04 अन्य साथियों के साथ प्रेम नगर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा उसके चारों साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से ही वह लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए फरार चल रहा था। आज अभियुक्त सहारनपुर से अपने साथी नवाब के साथ पुनः टी-स्टेट व उसके आसपास घूमने वाले आवारा गोवंश की रैकी कर गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए आया था तथा पुलिस से बचने के लिए उसके द्वारा अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी।

नाम पता अभियुक्तः-
1- रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी – आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
फरार अभियुक्त :-
नवाब निवासी सहारनपुर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
(1)- मु.अ.सं.- 472/17, धारा 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना नकुड़, सहारनपुर, उ.प्र.
(2)- मु.अ.सं.- 473/17, धारा 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना नकुड़, सहारनपुर, उ.प्र.
(3)- मु.अ.सं.- 257/19, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मंडी, जिला सहारनपुर, उ.प्र.
(4)- मु.अ.सं. 181/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ.प्र.
(5)- मु.अ.सं.- 182/19, धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ.प्र.
(6)- मु.अ.सं. 183/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ.प्र.
(7)- मु.अ.सं. 332/19, धारा- 379/411/414 भादवी, थाना कोतवाली नगर, जिला सहारनपुर, उ.प्र.
(8)- मु.अ.सं. 176/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली नगर, जिला सहारनपुर, उ.प्र.
(9)- मु.अ.सं.- 49/20, धारा 25/3 आर्म्स एक्ट, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर, उ.प्र.
(10)- मु.अ.सं.- 290/22, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना – कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ.प्र.
(11)- मु.अ.सं.- 51/25, धारा- 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर, उ.प्र.
(12)- मु.अ.सं. 47/2016, धारा 307/420 भादवि व 3/11, गौवंश संरक्षण अधि., कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार
(13)- मु.अ.सं. – 48/26 धारा 307/420 भादवि व 3/11 गौवंश संरक्षण अधि0 व 25 व 25/4 आर्म्स एक्ट -कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार
(14)- मु.अ.सं.- 160/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
(15)- मु.अ.सं.- 158/2024, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/11 गौवंश संरक्षण अधि., कोतवाली प्रेमनगर, देहरादून
बरामदगीः-
(1)- एक 315 बोर के तमंचा
(2)- 02 खोखा कारतूस
(3)- 01 चापड़, 01 कुल्हाड़ी तथा 02 छुरी
(4)- एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
पुलिस टीम :-
1- निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, प्रभारी कोतवाली प्रेमनगर
2- उ.नि. जितेंद्र कुमार
3- उ.नि. जैनेंद्र राणा
4- कां. रवि शंकर
5- कां. पंकज कुमार
6- कां. श्रीकांत मलिक
