कोटद्वार के राजकीय महाविद्यालय कन्वघाटी में NSS इकाई द्वारा”हर घर तिरंगा” के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

स्वतंत्रता दिवस 2.26 के अवसर “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय कन्वघाटी, कोटद्वार में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश चंद्र ने ध्वजारोहण एवं हरी झंडी दिखाकर किया।

प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर महाविद्यालय परिसर से यात्रा शुरू की। यात्रा कन्वघाटी बाजार होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान छात्राओं द्वारा “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के नारे लगाए गए। देशभक्ति नारों ने पूरे वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।

छात्र छात्राओं ने सभी स्थानीय निवासियों राहगीरों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। यात्रा के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्राचार्य प्रो. हरीश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे मान-सम्मान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा फहराकर हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार कर सकते हैं ।

उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से इस अभियान को सफल बनाने और अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मणिकांत शाह, डॉ. भगवत रावत, डॉ. कविता अहलावत द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ हरि ओम शरण, डॉ दीपाली, डॉ ललित , डॉ दीप सिंह, डॉ दीप्ति, योग प्रशिक्षक आकांक्षा, डॉ वी के सैनी एवं बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...