स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली के लिए कल 14 अगस्त को समय 16.30 बजे से समाप्ति तक यातायात डायवर्जन

@ देहरादून उत्तराखंड :-

समय 16.30 बजे से समाप्ति तक

तिरंगा रैली के न्यू कोर्ट कम्पांउड से प्रस्थान करनें पर रिचिरिच से प्रिंस चौक जाने वाले ट्रैफिक को दून चौक होते हुये भेजा जायेगा, साथ ही प्रिंस चौक से हरिद्धार रोड जाने वाले ट्रैफिक को द्रोण कट होते हुये भेजा जायेगा।

तिरंगा रैली के प्रिंस चौक पास करने पर प्रिंस चौक से तहसील चौक जाने वाले ट्रैफिक को चन्दन नगर कट होते हुये भेजा जायेगा।

तिरंगा रैली के तहसील चौक पास करनें पर द्रोण कट से तहसील चौक जाने वाले ट्रैफिक को आईजी कट होते हुये भेजा जायेगा एवं दून चौक से तहसील चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा।

तिरंगा रैली के दर्शनलाल चौक पास करने पर बुद्धा चौक से घंटाघर जाने वाले ट्रैफिक को लैन्सडाउन चौक होते हुये भेजा जायेगा एवं तहसील चौक से दर्शनलाल चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को दून चौक से बुद्धा चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

तिरंगा रैली के घंटाघर पहुँचने पर दर्शनलाल चौक से घंटाघर की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा, साथ ही यातायात के दबाव के अनुसार ओरियण्ट चौक से ट्रैफिक को आवश्कतानुसार डायवर्ट किया जायेगा।

तिरंगा रैली के सकुशल समाप्त होने पर सभी डायवर्ट प्वांइट से ट्रैफिक को सामान्य कर दिया जायेगा।

बैरियर/डायवर्जन प्वांइट :-

1- रिचिरिच तिराहा
2- प्रिंस चौक
3- द्रोण कट
4- बुद्धा चौक
5- दून चौक
6- दर्शनलाल चौक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...