@ देहरादून उत्तराखंड :-
11 अगस्त 2026 को थाना रायपुर पर वादी मयंक दीक्षित निवासी ऋषि विहार हरबंसवाला जनपद देहरादून ने एक प्रार्थना पत्र दिया की उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या-UK07BQ-0285 टचवुड स्कूल के पास खड़ी की थी, जिसे कोई ज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0स0- 323/26 धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना रायपुर में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुये पुराने वाहन चोरों का सत्यापन कर घटनास्थल व उनके आसपास लगे CCTV कैमरों को चैक किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त जानकारी तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 अगस्त 2026 की रात्रि में सीक्यूआई तिराहे के पास से चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त आयुष कुमार पुत्र अजय सिंह को चोरी की उक्त मोटर साईकिल सँ०- UK07BQ0285 के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है, जिसके द्वारा अपने नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी के वाहन को अन्यत्र बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
आयुष कुमार पुत्र अजय सिंह निवासी 20 नई बस्ती, नदी रिस्पना, उम्र 25 वर्ष
बरामदगी का विवरण
घटना में चुराई गयी मोटरसाइकिल UK07BQ-0385
पुलिस टीम
1- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी मयूर विहार
2- हे0कां0 रविंद्र रावत
3- कां0 नरेंद्र भंडारी
