राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली

@ नई दिल्ली :-

14 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (रा.ना.वि.) ने राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया। देश की एकता, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को समर्पित इस रैली में रा.ना.वि. के लगभग 400 कर्मचारी, विद्यार्थी और कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रा.ना.वि. के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित यह पैदल रैली रा.ना.वि. परिसर से प्रारंभ हुई और मंडी हाउस के प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों से होते हुए श्रीराम सेंटर, त्रिवेणी कला संगम, संगीत नाटक अकादमी, एलटीजी ऑडिटोरियम और कमानी ऑडिटोरियम के आसपास के क्षेत्रों से गुजरी। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया और राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना का प्रदर्शन किया।

यह रैली ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में रा.ना.वि. की सामूहिक भागीदारी का प्रतीक रही। 9 से 17 अगस्त तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने और देश की स्वतंत्रता, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का महत्व इसलिए भी विशेष है क्योंकि देश राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्षों की गौरवशाली विरासत का स्मरण कर रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘वन्दे मातरम्’ ने देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तिरंगा रैली के माध्यम से रा.ना.वि. ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के संदेश को अपने परिसर से आगे दिल्ली के सांस्कृतिक केंद्र तक पहुंचाया। विद्यार्थियों, कलाकारों और कर्मचारियों की सामूहिक भागीदारी ने तिरंगे के प्रति सम्मान तथा देश की एकता, स्वतंत्रता और विविधता के प्रति प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त किया।

रा.ना.वि. ने सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में उत्साहपूर्वक भाग लेने, अपने घरों पर तिरंगा फहराने और तिरंगे को हर दिल और हर घर की शान बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...