मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया

@ देहरादून उत्तराखंड :-

मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के मिशन को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रो में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा 13 अगस्त 2026 की शाम को चेकिंग के दौरान न्यू पटेल नगर में गोस्वामी चौक के पास से एक महिला नशा तस्कर को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु.अ.सं.- 527/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता:-

रेनू साहनी पत्नी गणेश साहनी निवासी निकट हाल किरायेदार आजम अंसारी गोस्वामी चौक, न्यू पटेल नगर, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

बरामदगी का विवरण :-

01 किलो 648 ग्राम गांजा

पुलिस टीम :-

1- उ.नि. प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर
2- हे.का. सुशील कुमार
3- का. प्रवीण कुमार
4- का. राहुल कुमार
4- म.का. लविता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...