स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से चलेंगी, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

@ नई दिल्ली :-

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। 15 अगस्त को लाल किले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे शुरू होंगी।

डीएमआरसी के अनुसार, नियमित मेट्रो सेवा शुरू होने तक ट्रेनों के बीच 30 मिनट का अंतर रहेगा। समारोह में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रित लोगों और आम जनता की सुविधा के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशनों से लाल किले तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यात्रियों को स्टेशनों पर अनिवार्य सुरक्षा जांच और स्कैनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसलिए डीएमआरसी ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। यह सुरक्षा व्यवस्था 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।

समारोह में आने वाले अधिकृत आमंत्रितों और विशेष अतिथियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख विशेष क्यूआर टिकट उपलब्ध कराए हैं। वैध प्रवेश पत्र वाले विशेष अतिथि निर्धारित मेट्रो स्टेशनों पर इन क्यूआर टिकटों का उपयोग कर सकेंगे।

वहीं, दिल्ली यातायात पुलिस ने भी लाल किले और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यातायात प्रतिबंध सुबह 4 बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेंगे। पुलिस ने यात्रियों से पहले से यात्रा की योजना बनाने, अतिरिक्त समय लेकर चलने, प्रतिबंधित मार्गों से बचने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

One thought on “स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से चलेंगी, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

  1. Sảnh Casino 4K tại nền tảng AO88 thực sự mang lại trải nghiệm đẳng cấp với dàn Dealer người thật cực kỳ nóng bỏng và chuyên nghiệp hệt như đang ngồi tại sòng bài Vegas vậy. Giao diện ứng dụng di động được nhà cái tối ưu rất tốt, dù mình soi kèo bóng đá hay quay hũ Jackpot cả buổi tối cũng không hề thấy tình trạng giật lag hay bị văng game giữa chừng. Chỉ cần truy cập đúng link chính thức của nhà cái là anh em có thể tận hưởng không gian giải trí đỉnh cao ngay trên chiếc điện thoại của mình mọi lúc mọi nơi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...