बिहार के बक्सर में जिला पदाधिकारी साहिला ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

@ बक्सर बिहा

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, बक्सर साहिला ने अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी है, जिनके अथक प्रयासों और सर्वोच्च बलिदान से देश को आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्श और देशभक्ति की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बलिदानों को सदैव याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...